पचरीघाट में बिलासा चबूतरा के सौंदर्यीकरण और ऑडिटोरियम निर्माण की मांग, केवट समाज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज जिला संगठन बिलासपुर ने परसियाट क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक बिलासा चबूतरा के सौंदर्यीकरण और वहां ऑडिटोरियम निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने बिलासा देवी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित करने की मांग उठाई है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि बिलासा देवी केवट बिलासपुर की आराध्य देवी मानी जाती हैं और परसियाट में स्थित बिलासा चबूतरा आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन उचित व्यवस्था और विकास के अभाव में यह स्थल उपेक्षित बना हुआ है। ज्ञापन में कहा गया है कि बिलासा चबूतरा का सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए परसियाट में एक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाए, जिससे समाज और शहर के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। समाज के पदाधिकारियों ने शासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि बिलासा देवी की गौरवगाथा को भी नई पहचान मिलेगी।

Feb 26, 2026 - 13:09
Feb 26, 2026 - 14:00
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पचरीघाट में बिलासा चबूतरा के सौंदर्यीकरण और ऑडिटोरियम निर्माण की मांग, केवट समाज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0