सीपत में 3376 हितग्राहियों को मिला भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ

सीपत (सतीश यादव) - पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम सीपत तहसील में आयोजित किया गया l इसमें प्रत्येक भूमिहीन किसान के खाते में 10 -10 हजार रुपए की राशि प्रदेश की सरकार ने वितरण किया l इस अवसर पर ठरकपुर से अनीता, सोहनलाल राज ,मनबोध नेताम, अभिमन्यु पटेल, पोड़ी से राजकुमार यादव, सत्तल ढीमर, शनिचराम धीवर , सीपत से रामेश्वर कुर्रे, मोहम्मद रहमान, संजय कुमार वर्मा, रामायण प्रसाद भोई पंधी से शिवकुमारी यादव मीना साहू, सविता यादव, कौड़िया से लक्ष्मी प्रसाद राठौर, संजीवन राठौर लखनलाल यादव को सांकेतिक रूप से कुल 20पात्र हितग्रहियों को डीबीटी के माध्यम से अतिथियों द्वारा चेक का वितरण किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच किसानों के साथ सभी वर्गों को ध्यान रखना है l भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना महतारी वंदन योजना सरकार की पारदर्शिता को दर्शाती है l जनकल्याणकारी कार्यों क्रियान्वयन लोगो के बीच जाए ऐसी सरकार की मंशा के साथ अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिले l सीपत तहसील के कुल 3376 भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिला l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष मस्तूरी, अतिविशिष्ट अतिथि राज्यवर्धन कौशिक जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण,बांकेबिहारी गुप्ता खनिज एवं न्यास सदस्य, देवेश शर्मा जनपद सदस्य, विजय गुप्ता जनपद सदस्य, ऊषा देवी केवर्त,अभिलेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता, अध्यक्ष सीपत प्रेस क्लब प्रदीप पाण्डेय, पत्रकार रियाज अशरफी, बसंत साहू सरपंच कौवाताल ,हरिश्चंद्र श्रीवास सीपत तहसीलदार गरिमा ठाकुर, तहसीलदार नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजे , आर आई संध्या नामदेव, सीपत पटवारी अरनेश टोप्पो सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,राजस्व निरीक्षक मंडल के अधिकारी कर्मचारी,पटवारी कोटवार, ग्रामीणजन उपस्थित रहे l

Mar 25, 2026 - 17:03
 0  35
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीपत में 3376 हितग्राहियों को मिला भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का लाभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0