बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक फेरबदल,दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

बिलासपुर। कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।जारी आदेश के तहत प्रवेश पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, जो वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब संयुक्त कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।वहीं शिव कुमार कंवर, डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, जो जिला कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ थे, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को जिला कार्यालय बिलासपुर में सौंपे गए सभी प्रभारों के साथ-साथ नजूल शाखा का प्रभार भी अब संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पैंकरा को सौंपा गया है।साथ ही संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान को नजूल शाखा के प्रभार से मुक्त किया गया है, जबकि उनके अन्य प्रभार पूर्ववत रहेंगे।कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Mar 9, 2026 - 14:08
 0  115
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक फेरबदल,दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0