पुलिस खंगालती रही CCTV, चोरों ने एक ही रात 3 घरों को बनाया निशाना!

बिलासपुर के मोपका क्षेत्र में पुलिस की गश्त और निगरानी को धता बताते हुए चोरों ने 17 अगस्त की रात एक साथ 3 मकानों में धावा बोल दिया। एक तरफ एसीसीयू, सरकंडा और मोपका चौकी की पुलिस पुराने मामलों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी रही, वहीं दूसरी तरफ चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल पार कर आसानी से फरार हो गए। वारदात का विवरण: पहला मकान: खुटीपारा निवासी बलराम वाल्मीकि के परिवार के सोते समय देर रात चोरों ने धावा बोला। यहां से सोने की झुमका, नथनी, अंगूठी, चांदी की करधन, पायल, कड़ा, घुंघरू, 4 मोबाइल और ₹2,000 नकद चोरी कर लिए। दूसरा मकान: इसके बाद चोरों ने 100 मीटर दूर स्थित अरुण राजपूत के मकान को निशाना बनाया और वहां से ₹20,000 नकद व 1 मोबाइल चुरा लिया। तीसरा मकान: चोरों ने पास के ही एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर वे भाग निकले। 22 लाख की पुरानी चोरी का अब तक सुराग नहीं: इससे पहले 14 अगस्त की रात राजकिशोर नगर (पंचाली विहार) निवासी लोको पायलट सतानंद जंघेल के सूने मकान से 18 तोला सोना और नकदी सहित 22 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। तीन थानों की पुलिस और एसीसीयू टीम पिछले तीन दिनों से केवल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्र में हड़कंप और भय का माहौल है।

Aug 18, 2026 - 15:14
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पुलिस खंगालती रही CCTV, चोरों ने एक ही रात 3 घरों को बनाया निशाना!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0