बिलासपुर में प्रशासन पर गंभीर आरोप घर में घुसकर तोड़फोड़ सरकंडा के पास की घटना

बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक कार्रवाई पर ही सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमीन विवाद अब प्रशासनिक लापरवाही और कथित मनमानी कार्रवाई का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। जनदर्शन में दिए गए आवेदन के मुताबिक, बिना किसी वैध अनुमति के मकान में घुसकर तोड़फोड़ की गई, परिवार के साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई। पीड़ित का आरोप है कि तहसीलदार के आदेश का गलत तरीके से पालन करते हुए मकान को नुकसान पहुंचाया गया। आवेदन में बताया गया है कि संबंधित जमीन वर्ष 1983 से उनके कब्जे में है और इस पर मकान बनाकर परिवार लंबे समय से निवास कर रहा है। इसके बावजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत कर नियमों के विपरीत कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए हैं। मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद कथित तौर पर एकतरफा कार्रवाई की गई। सबसे गंभीर आरोप पुलिस पर भी लगे हैं। पीड़ित के अनुसार, FIR दर्ज होने के बाद भी उसे ही घंटों थाने में बैठाकर रखा गया, जिससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Mar 25, 2026 - 07:42
Mar 25, 2026 - 07:43
 0  17
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में प्रशासन पर गंभीर आरोप घर में घुसकर तोड़फोड़ सरकंडा के पास की घटना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0