बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट सेवा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली उड़ान
बिलासपुर/रिपोर्ट /राकेश मिश्रा.... बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और पहली रात की उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधायक धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट को 3C VFR से 3C IFR श्रेणी में अपग्रेड करने के लिए करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस उन्नयन के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 6 फरवरी 2026 को रात्रि संचालन की अनुमति प्रदान की थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। मुख्यमंत्री ने इसे बिलासपुर के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि अब आपातकालीन और मेडिकल उड़ानें भी रात में संचालित हो सकेंगी। इससे व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल बिलासपुर को प्रदेश के प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


