मंदिर में चोरी करने वाले चोरों पर तोरवा पुलिस का शिकंजा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; हनुमान जी का चांदी का मुकुट शत-प्रतिशत बरामद

बिलासपुर। मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने देवरीडीह स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया था। पुलिस ने चोरी गए मुकुट को शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अविनाश वर्मा निवासी धानमंडी के पीछे देवरीडीह बुढ़ादेव नगर ने 8 नवंबर 2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 और 8 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर मंदिर से हनुमान जी का मुकुट चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 593/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में तोरवा पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर शेखर ध्रुव (24 वर्ष) और जगेश्वर उर्फ जग्गू प्रधान (35 वर्ष), दोनों निवासी देवरीडीह बुढ़ादेव नगर, से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया 15 हजार रुपये कीमत का चांदी का मुकुट बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 10 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इनकी रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना तोरवा के निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक परवेश निसार, आरक्षक सरफराज खान एवं आरक्षक अजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Nov 11, 2026 - 06:49
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मंदिर में चोरी करने वाले चोरों पर तोरवा पुलिस का शिकंजा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; हनुमान जी का चांदी का मुकुट शत-प्रतिशत बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0