मस्तूरी में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांग

मस्तूरी - 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर मस्तूरी क्षेत्र स्थित राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड औद्योगिक इकाई में तिरंगे झंडे के अपमान का मामला सामने आया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष भोलाराम साहू ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी को लिखित शिकायत सौंपकर संबंधित कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण के समय तिरंगा झंडा नीचे जमीन पर गिर गया, लेकिन कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल उठाया नहीं गया। कांग्रेस कमेटी ने इसे तिरंगे के प्रति लापरवाही और असम्मान बताया है। भोलाराम साहू ने कहा कि तिरंगे का अपमान राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम 1971 के तहत गंभीर और दंडनीय अपराध है। साथ ही भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को फहराने और सम्मान देने के स्पष्ट नियम हैं, जिनका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित औद्योगिक इकाई के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। इस शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर बिलासपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मस्तूरी तथा तहसीलदार मस्तूरी को भी भेजी गई है।अब प्रशासन की ओर से जांच और कार्रवाई को लेकर आगे की प्रक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।

Jan 27, 2026 - 21:24
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मस्तूरी में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0