महंगाई ने बिगाड़ा आमजन का रसोई बजट, रविंद्र सिंह बोले- सरकारें रोकने में नाकाम

बिलासपुर। बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई के कारण आमजन के घर का रसोई बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। शक्कर, प्याज, दाल, पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद्य तेल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों का सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। रविंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता आज ‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया’ जैसी स्थिति से गुजर रही है। घरेलू बजट प्रभावित होने के साथ ही इसका असर होटल और अन्य व्यवसायों पर भी दिखाई दे रहा है। खाद्य सामग्री और ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से होटल संचालकों की लागत बढ़ रही है, जिसका असर भोजन की कीमतों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय आवश्यक वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी से आमजन की परेशानी और बढ़ गई है। गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने घर चलाना चुनौती बनता जा रहा है। रविंद्र सिंह ने सरकारों से महंगाई पर तत्काल प्रभावी नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की है।

Aug 22, 2026 - 19:53
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महंगाई ने बिगाड़ा आमजन का रसोई बजट, रविंद्र सिंह बोले- सरकारें रोकने में नाकाम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483