महरा वस्त्रकार समाज की बैठक में चुनाव और जागरूकता अभियान को लेकर हुई चर्चा

बिलासपुर। महरा वस्त्रकार समाज की महत्वपूर्ण बैठक रविवार 23 अगस्त को शांति नगर, बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक संरक्षक श्री आर.एस. मेहरा के तत्वावधान में हुई, जिसमें समाज के आगामी चुनाव सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आने वाले समय में समाज के चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही समाज के लोगों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाने को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज में एकजुटता, सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश राम मेहरा विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा कोर कमेटी के सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई और समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर श्री डहकराम वस्त्रकार, श्री द्वारिका वस्त्रकार, श्री रमेश वस्त्रकार, श्री लालेश्वर मेहरा, श्री रामाधार वस्त्रकार, श्री धर्मेंद्र वस्त्रकार, श्री राजू वस्त्रकार, श्री विजय वस्त्रकार, श्री शिव कुमार वस्त्रकार ‘नेताजी’ सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Aug 24, 2026 - 21:37
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महरा वस्त्रकार समाज की बैठक में चुनाव और जागरूकता अभियान को लेकर हुई चर्चा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483