राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर के पांच खिलाड़ियों का चयन, हुगली में दिखाएंगे दम
बिलासपुर। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI) के तत्वावधान में 7 से 9 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के पियो नगर, हुगली में राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ से 52 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें बिलासपुर कराटे अकादमी के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से इशिका नेताम (14 वर्ष), वैष्णवी कौशिक (14 वर्ष) और इच्छा नेताम (17 वर्ष), जबकि बालक वर्ग से सहज वीर सिंह अरोड़ा (14 वर्ष) एवं आरव जांगड़े (14 वर्ष) शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन से अकादमी सहित जिले में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बिलासपुर कराटे अकादमी के ठाकुर कर्ण सिंह, सचिव शिवानी बुधौलिया, सिमरन सिंह अरोड़ा, बबलू केशरवानी, पूनम चंद कौशिक, संदीप मिश्रा, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, संजय दवे, संगीत मोइत्रा एवं राकेश केशरी सहित अन्य पदाधिकारी और अभिभावक उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


