रीजन 7 लायंस क्लब बिलासपुर ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एमजेएफ रिपू दमन पुसरी जी के प्रेरणा प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगाया वृहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के प्राप्त प्रोजेक्ट के अंतर्गत रीजन सेवन से सेंट जेवियर स्कूल जबड़ापारा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रीजन सेवन से लायंस क्लब वसुंधरा स्माइल हेल्थ केयर वरदान प्राइड मस्तूरी गोल्ड प्रेरणा संगम जोन 19, 20, 21 के सभी क्लबोन को आमंत्रित किया गया था होस्ट क्लब लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा रहा जिसमें अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी सलमा बेगम ने उपस्थित होकर अपना सहयोग किया जोन चेयरपर्सन डॉ रश्मि लता मिश्रा सीता तिवारी प्राइड क्लब से वी श्रद्धा राव विजय राव ने भी अपनी उपस्थिति दी जिसमें एलाइट हॉस्पिटल के डॉक्टरों की स्त्री रोग विशेषज्ञ गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अमूल्या एवं गैस्ट्रो डॉक्टर घनश्याम गंगवानी ने अपनी टीम के साथ मिलकर स्कूल की200 बच्चियों पेरेंट्स एवं स्कूल स्टाफ का टोटली हेल्थ चेकअप किया डॉक्टर गंगवानी ने सभी बच्चों को पेट से रिलेटेड समस्याओं का चेकअप करते हुए उचित निर्देश दिए एवं एक-एक बच्चे की डायरी में हेल्थ से रिलेटेड जानकारी स्कूल प्रबंधक शाइस्ता बानो के निर्देशन में लिखकर दिए गाइनेकोलॉजिस्ट डा अमूल्या ने प्रत्येक बच्ची का हेल्थ चेकअप किया साथी स्कूल के सभी स्टाफ ने भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया इसके अलावा दयालबंद स्थित पल्मो डायबीटिक क्लिनिक डॉ अभय कुमार जी की टीम के सहयोग से साहिल मलिक, वीरेंद्र साहू ,पवन यादव, आदर्श शर्मा, शिवा सभी ने स्कूल मैं 100 लोगों का हीमोग्लोबिन थायराइड बीपी शुगर की जांच की एवं हीमोग्लोबिन थायराइड के टेस्ट के ब्लड सैंपल कलेक्ट किए और उन्हें रिपोर्ट भेज कर डॉक्टर के निर्देशन से प्रिकॉशन की बात कही शिविर का समय प्रातः 9:00 से दोपहर 1:00 का रखा गया शिविर समाप्ति के पश्चात सभी डॉक्टरों का पौधे एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया और भविष्य में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात रीजन सेवन से कहीं गई रीजन चेयरपर्सन के द्वारा और प्रत्येक क्लब से सहयोग की अपेक्षा भी की गई

Aug 23, 2026 - 18:14
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रीजन 7 लायंस क्लब बिलासपुर  ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी एमजेएफ रिपू दमन पुसरी जी के प्रेरणा प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगाया वृहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0