लावारिस मालवाहक के गुप्त चेंबर से 40 किलो गांजा जब्त, कीमत करीब 25 लाख

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस मालवाहक वाहन से 40 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा वाहन के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा गया था। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 25 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी स्थित मेला ग्राउंड के पास दो दिनों से एक मालवाहक वाहन (क्रमांक CG-29 A-3487) लावारिस हालत में खड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की। जांच के दौरान वाहन से गांजे की तेज गंध आने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली, जिसमें वाहन के नीचे विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चेंबर मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें करीब 40 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल गांजे को जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन कोरिया जिले में पंजीकृत है और सोनहत निवासी राजाराम के नाम पर दर्ज है। बताया जा रहा है कि राजाराम ने वाहन किश्तों में खरीदा था, लेकिन भुगतान नहीं कर पाने के कारण बाद में उसे सरेंडर कर दिया था। इसके बाद किसी अन्य व्यक्ति ने वाहन खरीद लिया, हालांकि उसका नामांतरण नहीं कराया गया। फिलहाल पुलिस वाहन के वर्तमान उपयोगकर्ता और गांजा तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Mar 16, 2026 - 07:09
 0  29
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लावारिस मालवाहक के गुप्त चेंबर से 40 किलो गांजा जब्त, कीमत करीब 25 लाख

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0