बिलासपुर में “सही दवा शुद्ध आहार” अभियान के तहत औषधि दुकानों व वैक्सीन स्टोर की जांच

बिलासपुर, 04 मई 2026 — ‘सही दवा शुद्ध आहार’ अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों ने कुल 07 थोक औषधि विक्रेताओं एवं 01 शासकीय अस्पताल के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बिलासपुर के तेलीपारा क्षेत्र सहित रेलवे सेंट्रल अस्पताल का भी जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से नारकोटिक (नशीली) औषधियों के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग की स्थिति सामने आ सके। इसके साथ ही वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण को लेकर भी टीम सतर्क नजर आई। निरीक्षण के दौरान आईएलआर (Ice Lined Refrigerator) और कोल्ड रूम की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीन निर्धारित तापमान पर ही सुरक्षित रखी जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त दवाएं और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

May 5, 2026 - 10:39
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में “सही दवा शुद्ध आहार” अभियान के तहत औषधि दुकानों व वैक्सीन स्टोर की जांच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0