एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड में विशेष ऑफर के झांसा देकर युवती से 1लाख 6 हज़ार रुपये की ऑनलाइन ठगी
बिलासपुर/ एक माह पूर्व एचडीएफ़सी बैंक कर्मचारी के नाम से फ़ोन कर सायबर ठग ने क्रेडिट कार्ड में विशेष ऑफर का झाँसा देकर युवती से 1 लाख 6 हज़ार रुपए से ऑनलाइन ठगी कर लिया ।युवती को ठगी का पता तब चला जब उसके मोबाइल पर कल मैसेज आया ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के धरमप्रकाश चाल मुंगेली नाका में प्रियंका मिश्रा पिता दिनेश मिश्रा 26 वर्ष निवासी के मोबाइल में एचडीएफसी बैंक से एक माह पूर्व 17 मार्च को फ़ोन आया ,जिसमें बताया गया कि क्रेडिट कार्ड में विशेष ऑफर दिया जा रहा है । उसके लिएसायबर ठग ने युवती को PAYZAPP डाउनलोड करने को कहा गया और लिमिट सेट करने के नाम से ऑटोपी मांगने के बाद 16 मार्च को 49 हज़ार 416 रुपये व 17 मार्च को 55 हज़ार 593 रुपए ट्रांजेक्शन हुआ । 30 अप्रैल को युवती के क्रेडिट कार्ड में मैसेज आने पर जानकारी हुई कि कुल 1लाख 6 हज़ार 873 रुपए का भुगतान हुआ है ,इस मैसेज आने के बाद युवती को ऑनलाइन ठगी के शिकार होने का पता चला । युवती को HDFC के बैंक से जिस मोबाइल नम्बर से फोन आया वो राकेश मित्तल नामक व्यक्ति का है । ऑनलाइन ठगी की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है,पुलिस ने बीएनएस के धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


