पति ने पत्नी की हत्या कर करंट हादसा बताने की रची साजिश, चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा

जांजगीर-चांपा, जिले के बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का चंद घंटों में खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर उसे करंट लगने की दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09 बलौदा निवासी महेन्द्र कुमार मिरी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की मौत को करंट लगने से हुई दुर्घटना बताकर पुलिस को सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं आरोपी पति से पूछताछ की गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार, आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होने के संदेह को लेकर दंपत्ति के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते मध्य रात्रि को आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को दुर्घटना दर्शाने के उद्देश्य से शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य बनाया गया। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Apr 30, 2026 - 09:53
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पति ने पत्नी की हत्या कर करंट हादसा बताने की रची साजिश, चंद घंटों में पुलिस ने किया खुलासा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0