हिण्डाडीह चोरी कांड का खुलासा: सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार,24 घंटे में पर्दाफाश 5.60 लाख का माल बरामद

बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थिया श्यामकली मरावी पति जगजीवन सिंह मरावी उम्र 38 साल निवासी हिंडाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 22.04.2026 को घर में ताला लगाकर गांव में ही शादी कार्यक्रम में गयी थी रात्रि करीब 7.30 बजे घर आकर दरवाजा खोलकर घर अंदर जाकर देखी तो घर के आलमारी का ताला टूटा हुआ था, आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर जिसमें सोने का मंगलसूत्र करीबन 05 ग्राम, सोने का हार 17 ग्राम, सोने का तीन फर लॉकेट वाला माला 02 ग्राम, सोने का 05 फर लॉकेट वाला माला-03 ग्रान. सोने का झुमका एक जोड़ी 7.5 ग्राम, चांदी का पायल 05 जोड़ी, चांदी का करधन 01 नग, चांदी का बचकानी चूड़ा, 01 जोड़ी गले का गौफला माला चांदी का एवं चांदी का बिछिया 02 जोड़ी जुमला वजनी करीबन 60 तोला एवं नगदी रकम करीबन 10000 से 12000 रूपये जुमला कीमती करीबन 560000 लाख पांच लाख साठ हजार रूपया चोरी हो गया था, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चोरी नकबजनी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने तथा उस पर अंकुश लगाने के लिए घुमंतू डेरा लगाने वालों ,दूसरे जगहों से आकर फेरी लगाने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम तैयार कर डेरा लगाने और घूम घूम कर फेरी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी जो ग्राम हिन्दाडीह में चोरी होने की जानकारी मिलने पर प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रकरण के संदेही आरोपी रामेश्वर यादव को पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताश किया गया जो पहले तो गुमराह करने की कोशिश किया परन्तु हिकमत अमली से पूछताछ किया गया तो पूरी सच्चाई उजागर कर दिया और बताया कि वह अपने साथी रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहूल साथ मिलकर रात्रि में प्रार्थी के घर सुना होने और उनके शादी कार्यक्रम में बाहर होने के बात का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों द्वारा चोरी करने की योजना बना कर प्रार्थी के घर घुसकर घर के आलमारी में रखे सोना चांदी और नगदी रकम की चोरी किए है तथा चोरी के सामान को खांडा खांर में जमीन में छिपाकर कर रखना बताएं जो आरोपियों की निशानदेही पर उनके बताए स्थान से चोरी हुई सत् प्रतिशत सामग्री सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का लॉकेट, सोने का झुमका चांदी का पायल करधन, चूड़ा, गौफला माला, बिछिया एवं नगदी रकम 14,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 560000 रूपये को बरामद किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी गण - 1. रामेश्वर यादव पिता स्व बालक राम यादव उम्र 19 साल निवासी हिंडाडीह 2. रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहूल पिता जीवन दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी हिंडाडीह बरामद संपत्ति - सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने का लॉकेट, सोने का झुमका चांदी का पायल करधन, चूड़ा, गौफला माला, बिछिया एवं नगदी रकम 14,000 रूपये, जुमला कीमती करीबन 560000 रूपये।

Apr 24, 2026 - 08:07
 0  73
💬 WhatsApp पर शेयर करें
हिण्डाडीह चोरी कांड का खुलासा: सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार,24 घंटे में पर्दाफाश 5.60 लाख का माल बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0