अवैध महुआ शराब बिक्री पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार
बिलासपुर । थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 65 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 13,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार” अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमकेना में एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान आरोपी रामशिला महादेवा (उम्र 48 वर्ष), निवासी ग्राम लमकेना, थाना कोटा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 4 जरीकेन (प्रत्येक 15 लीटर) में भरी 60 लीटर तथा एक 5 लीटर जरीकेन सहित कुल 65 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


