ईमानदारी की मिसाल: 3 लाख के सोना - चांदी से भरा बैग पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनाॅक 21.04.2026 की रात्रि करीबन 01.30 बजे शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का रहने वाला अपने ससुराल बिलासपुर आया था। बस से उतरने के बाद वह अपना बैग जिसमें सोने चांदी एवं कपड़ा रखा था, उसे भूलवश शिवघाट के पास छोड़कर चला गया था। रात्रि गस्त के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिलने पर बैग को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया एवं बैग मालिक की पतासाजी की गई, सीसीटीवी खंगालने के बाद बैग मालिक शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का होना पाया गया एवं उसे तलब कर बैग में लगा ताला खुलवाया गया, जिसने बताया कि बैग में करीब 03 लाख रूपये का सोना चांदी एवं कपडा है, जिसे सुरक्षित पाकर बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Apr 27, 2026 - 06:40
 0  31
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ईमानदारी की मिसाल: 3 लाख के सोना - चांदी से भरा बैग पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0