वित्तीय वर्ष की अंतिम दौड़ लक्ष्य पूरा करने कलेक्टर के सख्त निर्देश, काम के आधार पर लिखी जाएगी एसीआर
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित टीएल (समय-सीमा) बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के शेष लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल दो सप्ताह शेष हैं, इसलिए सभी विभाग युद्धस्तर पर काम करते हुए लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) उनके कार्य प्रदर्शन और लक्ष्य पूर्ति के आधार पर ही लिखी जाएगी। बैठक में वन अधिकार पट्टों के लगभग 3 हजार प्रकरणों का जल्द वितरण करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने और मृत किसानों के वारिसों के नाम रिकॉर्ड में दर्ज कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। वर्तमान में जिले के 25 से 30 हजार किसान अभी भी योजना से वंचित बताए गए। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 2,692 सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जबकि 7 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जलस्तर गिरने वाले हैंडपंपों की मरम्मत, सूखे तालाबों की गहराई बढ़ाने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


