संगठन सीजन अभियान के तहत आज कोटा विधानसभा में पर्यवेक्षक ने की बैठक

संगठन सृजन अभियान : जिला बिलासपुर कोटा विधान सभा में जिला अध्यक्ष ग्रामीण पद के दावेदारों ने पर्यवेक्षक एवं नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश उमंग सिंघार को सौंपा अपना आवेदन
विधान सभा कोटा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चल रही संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया में कोटा ब्लॉक का माहौल गुरुवार को पूरी तरह राजनीतिक सरगर्मी से भर गया। बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने अपने-अपने आवेदन संगठन के पर्यवेक्षक एवं नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश उमंग सिंघार को सौंपे।
जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान जिला कांग्रेस,ब्लॉक के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
उमंग सिंघार ने सभी अभ्यर्थियों से संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, पिछले कार्यकाल में किए गए संगठनात्मक कार्य और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दे रही है और संगठन सृजन अभियान इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
बैठक के दौरान दावेदारों ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हर निर्णय का सम्मान करेंगे और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन सृजनअभियान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। संगठन का यह लोकतांत्रिक तरीका कांग्रेस पार्टी की असली ताकत को सामने लाता है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने किया और अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?






