सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली थाने की कमान
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह अब नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर गुरुवार को यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई।बताया जा रहा है कि न्यायाधीश के साथ मारपीट से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है।गौरतलब है कि सरकंडा थाना शहर के प्रमुख और संवेदनशील थाना क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में थाना प्रभारी के पद से प्रदीप आर्या को हटाकर नरेश चौहान को जिम्मेदारी सौंपना पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। नए थाना प्रभारी नरेश चौहान के सामने अब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण करने और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण की चुनौती होगी। वहीं, प्रदीप आर्या को लाइन अटैच किए जाने के बाद मारपीट से जुड़े मामले में विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।फिलहाल इस प्रशासनिक फेरबदल को बिलासपुर पुलिस विभाग में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


