जांजगीर-चांपा में एसीबी का बड़ा एक्शन: एरियर निकालने के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्राचार्य और बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
सीबी की टीम ने रंगे हाथों दबोचा जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की महिला प्राचार्य और स्कूल के बाबू (सहायक ग्रेड-3) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घूस एरियर की राशि पास करने के एवज में मांगी गई थी। एरियर भुगतान के बदले मांगी थी घूस एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 मनीष राठौर की परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद वर्ष 2025 में उनका नियमितीकरण हुआ था। इसके चलते वर्ष 2022 से जून 2026 तक का उनका वेतन वृद्धि एरियर लगभग 80 हजार रुपये बनना था। इसी एरियर राशि के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। जैसे ही बाबू ने ली रकम, एसीबी ने दबोचा प्रार्थी मनीष राठौर ने जब रिश्वत की रकम प्राचार्य को देनी चाही, तो उन्होंने यह पैसे स्कूल के बाबू विकास मसीह को सौंपने के लिए कहा। जैसे ही मनीष ने बाबू विकास मसीह को 10 हजार रुपये दिए, वहां पहले से जाल बिछाकर तैयार एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके से घूस की रकम बरामद कर ली। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 एवं 12 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


