5–6 एकड़ में लहलहा रही थी अफीम की फसल, कुसमी पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कम
कुसमी क्षेत्र के ग्राम घोसरा में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर कुसमी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां लगभग 5 से 6 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने खेतों में लगी अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खेतों में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम मौजूद रही और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


