Bilaspur Crime News: तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...धारदार चाकू के साथ गुंडा बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर - तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार संध्या पेट्रोलिंग एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2026 को थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि देवरीखुर्द बाजार के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी टीम सहित मौके पहुंचे, जहां आदतन गुंडा बदमाश ईलु उर्फ राजेश्वर गर्ग हाथ में चाकू लेकर क्षेत्र में भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा था।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी संलग्न किया गया है।तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधियों एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी: 1. ईलु उर्फ राजेश्वर गर्ग, पिता रंजन गर्ग, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) जप्त मशरूका: • 01 नग लोहे का धारदार चाकू

Apr 15, 2026 - 17:36
 0  34
💬 WhatsApp पर शेयर करें
Bilaspur Crime News: तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...धारदार चाकू के साथ गुंडा बदमाश गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0