Bilaspur Crime News: चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म,बिल्हा पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर - जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 13 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे आरोपी मुकेश कुमार ढीमर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने चाकू की नोक पर उसे धमकाया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने जल्द ही आरोपी मुकेश कुमार ढीमर (उम्र 23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, बिल्हा को पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद 14 अप्रैल 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Apr 14, 2026 - 16:54
 0  42
💬 WhatsApp पर शेयर करें
Bilaspur Crime News: चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म,बिल्हा पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0