ब्रह्म वनिताओं ने मनाया तीज मिलन उत्सव, संस्कृति और सनातन परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश

बिलासपुर। तीज उत्सव के उपलक्ष्य में शहर के एक होटल में ब्रह्म वनिताओं एवं परसू सेना की बहनों द्वारा तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान सभी बहनों ने पिंक थीम पर सज-धजकर उत्सव में भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और गणेश एवं तीज मिलन के गीतों के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। खेलों में विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। तीज मिलन के दौरान मीनू दुबे द्वारा विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं के लिए स्वल्पाहार की भी उचित व्यवस्था की गई थी। आयोजक का सम्मान अर्चना तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की गई। आयोजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक पर्व-त्योहारों के माध्यम से आपसी मेलजोल और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मीनू दुबे, अर्चना तिवारी, संजना मिश्रा, अरुणा मिश्रा, कविता शर्मा, रश्मि शुक्ला, साधना दुबे, शशि तिवारी, अर्चना शुक्ला, संध्या पांडे, आरती द्विवेदी, संगीता शर्मा, सुषमा पांडे, नीतू तिवारी, प्रेमलता दुबे, ममता मिश्रा, ममता त्रिपाठी, माया तिवारी सहित समाज की अन्य बहनें उपस्थित रहीं। अरुणा मिश्रा एवं संध्या पांडे ने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि समाज की नई पीढ़ी अपनी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं और सनातन धर्म से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Sep 22, 2026 - 17:12
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ब्रह्म वनिताओं ने मनाया तीज मिलन उत्सव, संस्कृति और सनातन परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483