आठा बीसा तालाब में मछुआरों के जाल में फंसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुर। तालाबों की नगरी Ratanpur में उस समय हड़कंप मच गया जब Aatha Beesa Talab में मछुआरों के जाल में करीब 7 से 8 फीट लंबा मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए तालाब किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मछुआरे रोज की तरह तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जाल अचानक काफी भारी हो गया। जब मछुआरों ने जाल को बाहर खींचा तो उसमें एक बड़ा मगरमच्छ फंसा हुआ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखकर मछुआरे और आसपास मौजूद लोग घबरा गए और कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। स्थिति की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को जाल से बाहर निकाला। वन विभाग के अमले ने मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में मगरमच्छ को लेकर लोगों में काफी चर्चा बनी रही और बड़ी संख्या में लोग तालाब किनारे जुटे रहे। वन विभाग ने लोगों से तालाबों के आसपास सतर्क रहने की अपील भी की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


