एसपी के निर्देश पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई...20 पांव देशी व 10 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

बिलासपुर -पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में दिनाँक 17/01/2026 को मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति स्कूटी में देशी शराब दुकान से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु रतनपुर की ओर लेकर जा रहे हैं, कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु थाना रतनपुर से टीम रवाना हुई थी, नवापारा नेशनल हाईवे रोड के पास पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर स्कूटी सवार व्यक्ति मनोज कुमार कश्यप के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब व 10 पाव अंग्रेजी शराब कुल 5.400 लीटर कीमती 2800 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त हीरो प्लेजर को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि पवन सिंह, आर.आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

Jan 18, 2026 - 15:27
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एसपी के निर्देश पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई...20 पांव देशी व 10 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0