गौ मांस रखने व काटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,7 किलो मांस बरामद

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 04.05.2026 को जय गुप्ता निवासी बेलगहना द्वारा चौकी बेलगहना में उपस्थित आकर ग्राम करहीकछार बिजली आफिस के बगल में रहने वाले सुरेश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति के द्वारा गौ मांस हडडी रखने काटने के सबंध में सूचना दी गई। उक्त सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन पर बेलगहना पुलिस के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये तड़के सुबह आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी निवासी करहीकछार के घर में रेड किया गया, जहां आरोपी अपने आंगन में बैठकर गौ मांस को टंगली से काटकर छोटे छोटे टुकड़े करते पकड़ा, पुलिस के द्वारा पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जीवित एवं मृत गाय भैसं को काट कर उसके मांस को सुखा कर रखना एवं मांस को खाने के लिये रखना बतलाया। जिस पर बेलगहना पुलिस के द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुये 07 किलोग्राम कटा हुआ गौ मांस एवं मांस काटने में प्रयुक्त टंगली जप्त कर आरोपी सुरेश कुमार सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 53 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के विरूद्ध अपराध कमांक 00/2026 धारा 5,10 छ.ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार किया गया है।

May 4, 2026 - 15:47
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गौ मांस रखने व काटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,7 किलो मांस बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0