चकरभाठा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया कदम
बिलासपुर - थाना चकरभाठा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। चलित थाना जन चौपाल/बैठक के दौरान प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना पुलिस ने 5 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:दरबारी लाल नारंग (58 वर्ष),सुनील नारंग (36 वर्ष),करण नारंग (24 वर्ष),गौतम कोसले (38 वर्ष),कैलाश जोशी (49 वर्ष) सभी आरोपी ग्राम बोड़सरा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

