चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम, एनएच-45 निर्माण से दो हिस्सों में बंटा गांव

बिलासपुर रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चपोरा में एनएच-45 सड़क निर्माण के दौरान अंडरपास की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सांकेतिक चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि रतनपुर-केंदा-केंवची एनएच-45 मार्ग के निर्माण से गांव दो हिस्सों में बंट गया है। मुख्य बस्ती से स्कूल, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने के लिए लोगों को अब व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। बताया गया कि आसपास के करीब 15 से 20 गांवों के लोग भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं, जिसके कारण सड़क पर लगातार भीड़ रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने सांकेतिक चक्काजाम कर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अंडरपास निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अंडरपास बनने से आवागमन सुरक्षित होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार शिल्पा भगत और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर ज्ञापन प्राप्त किया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

Feb 20, 2026 - 17:52
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम, एनएच-45 निर्माण से दो हिस्सों में बंटा गांव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0