नव नियुक्त प्राचार्य सुषमा तिवारी से अधिवक्ता योगेश मुदलियार की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं
बिलासपुर। डीपी विप्र विधि महाविद्यालय की नवनियुक्त प्राचार्य सुश्री सुषमा तिवारी से हाल ही में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता तथा उच्च एवं जिला न्यायालय के अधिवक्ता योगेश मुदलियार ने प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर उनसे मुलाकात की और पदभार ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ता मुदलियार ने कहा कि सुषमा तिवारी के नेतृत्व में महाविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और विधि शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता से छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा तथा संस्थान की प्रतिष्ठा और मजबूत होगी। प्राचार्य सुषमा तिवारी ने भी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाविद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों के सहयोग से संस्थान को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और संस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


