बिलासपुर पुलिस का “चेतना अभियान” : मॉडल आईटीआई कोनी में साइबर जागरूकता सत्र का आयोजित...युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए
बिलासपुर - पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चेतना अभियान” के अंतर्गत आज मॉडल आईटीआई, कोनी में एक विशेष साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) एवं एसीसीयू बिलासपुर से उप निरीक्षक हेमंत आदित्य द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराध क्या है, इसके प्रकार एवं इसके विभिन्न तरीके (मोडस ऑपरेंडी) क्या होते हैं। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, साइबर एक्सटॉर्शन, साइबर फिशिंग, फेक कॉल/OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराधों को व्यक्तिगत जीवन के उदाहरणों के माध्यम से सरल भाषा में समझाया गया। 🔶 विशेष रूप से विद्यार्थियों को यह बताया गया कि— • ऑनलाइन गेमिंग एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले आर्थिक एवं मानसिक नुकसान से कैसे बचें। • किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें एवं अपने बैंक को सूचित करें। • OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। • संदिग्ध लिंक, ऐप या कॉल से सावधान रहें। • अपना डिजिटल फुटप्रिंट कम रखें एवं प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें। • केवल विश्वसनीय वेबसाइट एवं ऐप्स का ही उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को भारत सरकार के साइबर सुरक्षा पोर्टल cybercrime.gov.inके बारे में भी जानकारी दी गई तथा शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, प्रश्न पूछे तथा अपने अनुभव साझा किए, जिससे यह सत्र और अधिक प्रभावी एवं संवादात्मक बना। बिलासपुर पुलिस ने अपील की है कि सतर्क रहें, जागरूक रहें और साइबर अपराध से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


