बिलासपुर में फर्जी स्कूल का खुलासा- 8 साल से बिना मान्यता चल रही पढ़ाई...

बिलासपुर से शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बिल्हा विकासखंड के ग्राम नेवासा में एक ऐसा स्कूल संचालित हो रहा है, जो नियमों को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है।मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल, नेवसा बेलतरा… नाम बड़ा, लेकिन काम बेहद संदिग्ध। जानकारी के मुताबिक यह स्कूल पिछले 8 से 10 सालों से बिना वैध मान्यता के चल रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि मान्यता समाप्त होने के बावजूद यहां 12वीं तक की पढ़ाई धड़ल्ले से जारी है।सबसे बड़ा सवालक्या शिक्षा विभाग को इसकी खबर नहीं थी?या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें बंद रखी गईं?हाल ही में जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए सख्त नियम जारी किए—मान्यता कोड दिखाना अनिवार्य, किताबों-यूनिफॉर्म के लिए दबाव नहीं, फीस नियमों का पालन… लेकिन नेवासा का यह स्कूल इन सभी नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है।आरोप ये भी हैं कि स्कूल प्रबंधन खुद को जिला शिक्षा अधिकारी का रिश्तेदार बताकर कार्रवाई से बचता रहा। अगर ये सच है, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल है।शिक्षा विभाग बड़े-बड़े दावे करता है.कड़ी निगरानी, पारदर्शिता, गुणवत्ता… लेकिन हकीकत क्या है? बिना मान्यता के सालों से स्कूल चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी खामोश हैं।यह मामला सिर्फ एक स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की पोल खोल रहा है।क्या प्रशासन अब भी सोता रहेगा?या फिर इस बार होगी सख्त कार्रवाई?क्योंकि सवाल सीधा है।बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कब तक?

Apr 21, 2026 - 07:35
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में फर्जी स्कूल का खुलासा- 8 साल से बिना मान्यता चल रही पढ़ाई...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0