बिलासपुर में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 65 उपभोक्ता पकड़े गए नेहरू नगर समेत कई इलाकों में 15.60 लाख रुपये का बिल जारी
बिलासपुर। शहर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बड़ी कार्रवाई की है। नेहरू नगर, गोल बाजार और सरकंडा जोन में संयुक्त जांच अभियान चलाकर 65 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। अभियान के दौरान कुल 370 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जांच में मीटर बायपास कर बिजली उपयोग करने तथा डायरेक्ट हुकिंग के कई मामले सामने आए। कंपनी अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए सभी मामलों में विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 15 लाख 60 हजार रुपये का आकलित बिल जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ नियमित उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी तथा दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत दंडात्मक प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


