महाशिवरात्रि पर बिलासपुर में भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी, एक ही स्थान पर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

बिलासपुर - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हेमूनगर द्वारा एक भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालु एक ही स्थान पर देश के प्रमुख शिवलिंगों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर रहे हैं।रेलवे परिसर, रामलीला मैदान, तोरवा थाना के बाजू में आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। श्रद्धालु यहां भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी में प्रत्येक ज्योतिर्लिंग के धार्मिक महत्व और इतिहास की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है, जिससे युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति बहुत जरूरी है। राजयोग ध्यान के माध्यम से हम लोगों को सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और तनावमुक्त जीवन का संदेश दे रहे हैं।प्रदर्शनी स्थल पर भक्तिमय भजनों और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार सहित पहुंचकर इस दिव्य आयोजन का लाभ उठा रहे हैं।

Feb 15, 2026 - 16:15
 0  30
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महाशिवरात्रि पर बिलासपुर में भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी, एक ही स्थान पर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0