मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लूथरा शरीफ दरगाह में चादरपोशी, अमन-चैन की दुआ
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने लूथरा शरीफ स्थित सैयद इंसान अली बाबा दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई और मुख्यमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हाजी सलीम राज को भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश और देश में अमन-चैन, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी गई।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण इकाई ने संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराते हुए बताया कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026” के तहत शीघ्र ही प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की जाएगी।मोर्चा अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और आगामी चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


