मेढपार में क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, मुढ़ीपार बनी विजेता

बिलासपुर। ग्राम पंचायत छोटे मेढपार में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुढ़ीपार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बिंधासर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।इस खेल आयोजन में विशेष रूप से लव सिदार, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़), सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर तथा दिलीप ध्रुव, जनपद सदस्य तखतपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य दिलीप ध्रुव ने खिलाड़ियों के खेल भावना, अनुशासन और मेहनत की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में और अधिक लगन व समर्पण के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साह और उमंग से भरपूर रहा। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण युवाओं एवं आयोजकों की अहम भूमिका रही, जिसकी उपस्थित जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर दीपक मरकाम, लंकेश्वर मरावी, राजाराम पोर्ते, अशोक मरकाम, विजय सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Jan 3, 2026 - 10:45
 0  35
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मेढपार में क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, मुढ़ीपार बनी विजेता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0