सकरी के संबलपुरी में युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव में एक युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सतीश कौशिक (26 वर्ष) निवासी संबलपुरी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने युवक को संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सकरी थाना प्रभारी Vijay Choudhary पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


