सरस्वती शिशु मंदिर चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु नगरी एवं मातृ सम्मेलन संपन्न

सरगांव -सरस्वती शिशु मंदिर, चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु नगरी एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 25 पोषक ग्रामों से आई माताओं ने मातृ सम्मेलन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जहाँ मातृ शक्ति के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुकुल पद्धति से 31 भैया-बहनों का विधिवत विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही शिशु नगरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें नन्हे शिशुओं के लिए खेल, शिक्षाप्रद एवं संस्कार आधारित गतिविधियाँ कराई गईं। शिशु नगरी के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुंगेली की सभापति अंबालिका साहू रहीं तथा अध्यक्षता पथरिया जनपद पंचायत के सभापति मनीष साहू ने की।विशिष्ट अतिथियों में चंदखुरी ग्राम पंचायत के सरपंच रामदयाल मंडन, शिशु वाटिका प्रांत संयोजिका माया तंबोली दीदी, बालिका शिक्षा प्रांत संयोजिका रीता तिवारी दीदी, विभाग समन्वयक गेंदराम राजपूत (बिलासपुर विभाग) एवं जिला समन्वयक पेशीराम साहू (मुंगेली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष भोजराम वर्मा, सचिव मनीष अग्रवाल, समिति सदस्य बुधारू निषाद, प्रदीप चतुर्वेदी तथा प्राचार्य आचार्य दीदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि अंबालिका साहू ने मातृ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति समाज की आधारशिला है। माँ ही संतान को संस्कार, संस्कृति एवं चरित्र की प्रथम शिक्षा देती है। उन्होंने माताओं से अपने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने, विद्यालय में कराई जाने वाली गतिविधियों को घर पर भी अपनाने तथा बच्चों को चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने शिशु वाटिका निर्माण हेतु ₹2 लाख की घोषणा भी की।अतिथियों ने विद्यालय द्वारा दी जा रही संस्कारयुक्त एवं गुरुकुल परंपरा आधारित शिक्षा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

Feb 7, 2026 - 13:49
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सरस्वती शिशु मंदिर चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु नगरी एवं मातृ सम्मेलन संपन्न

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0