शहीद हेमू कालाणी की 103वीं जयंती सिंधी समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई

भारत माता के सपूत, वीर क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी जी की 103वीं जयंती आज राजेंद्र नगर चौक पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधी कॉलोनी के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंधवानी, हेमू कालाणी संस्कृति मंडल के अध्यक्ष श्री खुशाल वाधवानी एवं अन्य सदस्यों द्वारा हेमू कालाणी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। सभी उपस्थितजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाईसाहब अमर रुपानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हेमू कालाणी ने बहुत ही कम उम्र में देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर गोला-बारूद से भरी मालगाड़ी को पटरी से उतारने का प्रयास किया, किन्तु अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। उनसे उनके साथियों के नाम पूछे गए, परंतु उन्होंने किसी का नाम उजागर नहीं किया। अंततः उन्हें फांसी की सजा दी गई और उन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी ने हेमू कालाणी के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका त्याग और साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वासुदेव परवानी, गोपाल सिंधवानी, खुशाल वाधवानी, अमर रुपानी, मोहन मदवानी सहित पूज्य पंचायत एवं हेमू कालाणी संस्कृति मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Mar 23, 2026 - 19:07
 0  13
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शहीद हेमू कालाणी की 103वीं जयंती सिंधी समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0