सीएसआर के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सराहनीय योगदान...दिव्यांग महिलाओं को मिली स्वच्छता सुविधा

बिलासपुर - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रीजनल शाखा बिलासपुर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत महिला दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बैंक ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला, तिफरा, बिलासपुर में 100 सेनेटरी पैड एवं 01 डिस्पेंसिंग मशीन उपलब्ध कराई। इसी क्रम में मानसिक रूप से पुनर्वासित महिलाओं के लिए संचालित हाफ वे होम, कोनी में 200 सेनेटरी पैड एवं 02 डिस्पेंसिंग मशीनें प्रदान की गईं। इन संसाधनों से संस्थाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दिव्यांग महिलाओं को स्वच्छता संबंधी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर एसबीआई के एचआर मैनेजर हर्ष तिवारी ने उपस्थित महिलाओं एवं संस्था प्रभारियों को मशीन के उपयोग और सेनेटरी पैड के सुरक्षित व स्वच्छ इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह पहल महिला स्वच्छता, गरिमा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम में संयुक्त संचालक टी.पी. भावे, उपनियंत्रक वीना कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रशांत मोकासे, आश्रयदत्त कर्मशाला की प्रभारी अधीक्षक वीना दीक्षित एवं हाफ वे होम कोनी के व्यवस्थापक प्रमोद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Feb 18, 2026 - 20:56
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीएसआर के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सराहनीय योगदान...दिव्यांग महिलाओं को मिली स्वच्छता सुविधा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0