सीपत में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: 27.56 लाख बकाया पर 103 कनेक्शन काटे, 20 पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई

अंजनी कुमार साहू सीपत : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग द्वारा सीपत क्षेत्र में बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की 60 सदस्यीय 6 टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 27,56,388 रुपये की बकाया राशि के विरुद्ध 103 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए। इस कार्रवाई से क्षेत्र के बकायादारों में हड़कंप मच गया है। अभियान के दौरान यह भी पाया गया कि 20 उपभोक्ताओं ने काटे गए कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़कर तथा मीटर बायपास कर विद्युत उपयोग किया। ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध जांच कर विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। सहायक यंत्री कौशल कुमार जायसवाल ने बताया कि जिन बड़े उपभोक्ताओं ने लंबी अवधि से बकाया राशि जमा नहीं की थी, उनके कनेक्शन काटे गए हैं। उन्हें शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा विद्युत अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि विभाग द्वारा बकायादारों की पुनः सूची तैयार की जा रही है और चरणबद्ध तरीके से सभी के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक यंत्री कौशल कुमार जायसवाल, कनिष्ठ यंत्री रंजना देवांगन (सीपत), कनिष्ठ यंत्री चंदराम साहू (बेलतरा), कनिष्ठ यंत्री गंगासागर ध्रुव (चिल्हाटी) सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Feb 21, 2026 - 20:19
 0  24
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीपत में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: 27.56 लाख बकाया पर 103 कनेक्शन काटे, 20 पर विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0