कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम कमकापार के मंगतुबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया स्वच्छता अभियान की शुरूआत ग्रामीणों के घरों में पहुँचकर जल संरक्षण के कार्यों का किया अवलोकन

बालोद - कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कमकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के पूर्व ग्राम कमकापार के प्रारंभ में स्थित मंगतुबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर साफ-सफाई के कार्य की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने मंगतुबाबा से कमकापार सहित संपूर्ण बालोद जिले के सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर कलेक्टर मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर बस में सवार होकर एक साथ अपने गांव की सीमा में अधिकारियों की दल के पहुँचने पर ग्रामीणों एवं स्वच्छता दीदियों के द्वारा कलेक्टर मिश्रा एवं अधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं के द्वारा ’जल है तो कल है’ तथा पौधरोपण एवं पानी के संरक्षण के संबंध में गगनस्पर्शी नारे भी लगाए। इस मौके पर कलेक्टर मिश्रा ने ग्रामीणों के मांग पर मंगतुबाबा मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाईट लगाने का आश्वासन भी दिया।कलेक्टर मिश्रा एवं अधिकारियों ने ग्राम कमकापार पहुँचकर सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा नीर चेतना अभियान के अंतर्गत अपने घरों में निर्मित की जा रहे सोख्ता गड्ढे का अवलोकन भी किया। उन्होंने ग्राम कमकापार में जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किए जा रहे बेहतरीन कार्यों की भी भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, एसडीएम शिवनाथ बघेल सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Feb 26, 2026 - 23:44
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम कमकापार के मंगतुबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया स्वच्छता अभियान की शुरूआत ग्रामीणों के घरों में पहुँचकर जल संरक्षण के कार्यों का किया अवलोकन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0