कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को खाते में दी जाएगी राशि

कोरबा - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में धान बेचने वाले किसानों को योजना का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरित किया जाएगा। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कोरबा जिले के कुल 43 हजार 681 किसानों ने अब तक इस योजना का लाभ उठाया है। योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप, जिले में कुल 27 लाख 47 हजार 101.20 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है, जिसके एवज में किसानों के खातों में 20 हजार 081.31 लाख रुपये (लगभग 200.81 करोड़ रुपये) की बड़ी राशि हस्तांतरित की जाएगी। विकासखंडवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो करतला विकासखंड इस योजना का लाभ लेने में सबसे आगे रहा है, जहाँ 13 हजार 358 किसानों ने 09 लाख 82 हजार 873.20 क्विंटल धान बेचकर 07 हजार 184.80 लाख रुपये की राशि, पाली विकासखंड में 10 हजार 157 किसानों को 05 लाख 53 हजार 834.80 क्विंटल धान के बदले 04 हजार 048.54 लाख रुपये का भुगतान, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड में 07 हजार 649 किसानों को 04 लाख 53 हजार 565.20 क्विंटल धान के एवज में 03 हजार 315.54 लाख रुपये का तथा कोरबा विकासखंड के 07 हजार 068 किसानों को 04 लाख 74 हजार 294 क्विंटल धान हेतु 03 हजार 467.10 लाख रुपये और कटघोरा विकासखंड के 05 हजार 449 किसानों को 02 लाख 82 हजार 534 क्विंटल धान के लिए 02 हजार 065.33 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Feb 27, 2026 - 13:27
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को खाते में दी जाएगी राशि

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0