आदतन शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस का प्रहार, 110 पाव देशी शराब व मोटरसाइकिल जप्त
बिलासपुर -जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश पर रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आदतन शराब कोचिये को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 19.800 लीटर) कीमती लगभग 8,800 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप कश्यप, पिता – सियाराम कश्यप, उम्र 34 वर्ष, निवासी – हरनमुड़ी, थाना पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)। कार्रवाई का विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 15/02/2026 को पुलिस टीम शराब कोचियों के विरुद्ध रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुई थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाली की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम जाली मेनरोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 110 पाव देशी प्लेन शराब (19.800 लीटर) बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विशेष योगदान उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.उप.नि. आकाश चौधरी, प्र.आर. कौशल खूटे, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे एवं संजय यादव का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


