भाजयुमो उत्तर मंडल में तुषार साव बने मंत्री, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए मिली जिम्मेदारी, नेताओं के प्रति जताया आभार
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर मंडल में तुषार साव को मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए यह दायित्व प्रदान किया है। तुषार साव जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य करने वाले और संगठन के प्रति समर्पित कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।नियुक्ति के पश्चात तुषार साव ने अमर अग्रवाल, दीपक सिंह, वैभव गुप्ता तथा विश्वजीत ताम्रकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।तुषार साव ने संकल्प लिया कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


