खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम रवाना

बिलासपुर। Khelo India Tribal Games 2026 में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 25 मई से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें मलखंभ स्पर्धा 2 से 4 अप्रैल तक अंबिकापुर (सरगुजा) के गांधी मैदान में संपन्न होगी। टीम में महिला वर्ग से अनिता गोटा, दुर्गेश्वरी कुमेटी, सरिता पोयम, संतय पोटाई, मोनिका पोटाई और डिम्पी सिंह शामिल हैं, जबकि पुरुष वर्ग में मानू धुरुव, राजेश कोर्राम, राकेश कुमार वरदा, मोनू नेताम, मगड़ू पोड़ियम और आयुष सिंह सिदार को चयनित किया गया है। प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के सचिव डॉ. राजकुमार शर्मा को प्रतियोगिता प्रबंधक एवं राज्य समन्वयक के रूप में सौंपी है। टीम के पुरुष कोच मनोज प्रसाद, महिला कोच पूनम प्रसाद और मैनेजर बिसन कसेर बनाए गए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करती रही है। इस बार भी टीम से स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। टीम को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, खेल मंत्री अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधियों व खेल अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Apr 1, 2026 - 18:24
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम रवाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0