गोवर्धन पूजा समिति व जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को

सीपत (सतीश यादव)। जिला देशहा यादव समाज बिलासपुर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर (जगशाला) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर के यदुवंशी समाज के लोग शामिल होंगे। इस आयोजन को यादव समाज द्वारा विशेष रूप से “फूलों की होली मिलन समारोह” का नाम दिया गया है। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष तथा समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर अनिल यादव (अध्यक्ष, अरपा परिक्षेत्र), कृष्ण कुमार यादव (खारंग परिक्षेत्र) एवं शिवशंकर यादव (जिला अध्यक्ष, जिला देशहा यादव समाज बिलासपुर एवं अध्यक्ष गोवर्धन पूजा समिति बिलासपुर) सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।

Mar 13, 2026 - 17:07
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गोवर्धन पूजा समिति व जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0